जेडी न्यूज विजन….
नया साल लेकर आए ख़ुशियाँ ढेर सारी,
जीवन में हर दिन हो सफलता की तैयारी।
हिम्मत से भरा हो हर कदम हमारा,
आत्मविश्वास से हो जीवन का सफर प्यारा।
नए सपनों को आँखों में सजा लें हम,
मन में नई उमंगों की बुनियाद रखें हम।
हर मुश्किल को धीरज से सुलझाएं,
सपनों को सच कर दिखलाएं।
नया साल हो हर एक के लिए रोशन,
संग लाए सच्ची खुशियाँ और सुकून।
आओ मिलकर इस नए साल की शुरुआत करें,
हिम्मत से हर चुनौती को पार करें।
नया साल मुबारक हो!
sushma banjare
jdnews