जेडी न्यूज़ विज़न…
नया साल…
नया सवेरा, नई उड़ान,
खुद पर रखो पूरा विश्वास।
जो बीत गया, उसे सीख बनाओ,
आगे बढ़ने का लो संकल्प आज।
ठोकरें आएँ तो डरना मत,
यही तो ताक़त बनती हैं।
हर अंधेरी रात के बाद
सुबह ज़रूर चमकती है।
धीरे चलो या तेज़ चलो,
बस रुकना कभी मत सीखो।
नया साल कहता है तुमसे—
खुद के सपनों पर पूरा हक़ रखो।
sushma banjare
jdnews