Breaking News

नगर विधायक अमर अग्रवाल ने बिलासपुर एवं बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में लिया हिस्सा…

जेडी न्यूज विजन….

नगर विधायक अमर अग्रवाल ने बिलासपुर एवं बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं विभागीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया…

प्रार्थना भवन, बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अमर अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की ‘पीएम सूर्य घर योजना’ आम नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि इस योजना से आम परिवारों को बिजली बिल में राहत मिलेगी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

इसके पश्चात छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के रजत वर्ष के उपलक्ष्य में स्व. गोविंदराम सचदेव सिंधु भवन में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए अमर अग्रवाल ने कहा कि पिछले वर्षों में विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को बेहतर और विश्वसनीय सेवाएँ उपलब्ध कराने में उल्लेखनीय कार्य किया है।

उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शामिल होते हुए अमर अग्रवाल ने कहा कि खेल और संस्कृति से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तालागांव में आयोजित ताला महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होते हुए अमर अग्रवाल ने कहा कि ताला महोत्सव हमारी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करता है।

इस अवसर पर बिल्हा विधायक  धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक  सुशांत शुक्ला, भाजपा के वरिष्ठजन एवं पार्टी के साथीगण उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह सम्पन्न…

जेडी न्यूज विजन… हटिया /  रांची: ( झारखंड): : 08 मार्च  : ऑल इंडिया रिटायर्ड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *