Breaking News

धारदार हथियार लेकर लहराते हुए आने-जाने वालों को डराने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

जेडी न्यूज़ विज़न…

थाना सिटी कोतवाली
जिला बिलासपुर (छ.ग.)

1-धारदार हथियार लेकर लहराते हुए आने-जाने वालों को डराने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार |
2-जप्त हथियार – 01 नग धारदार चाकू ।
नाम आरोपी:-
01. संजय सोनकर पिता कल्लू सोनकर उम्र 45 वर्ष निवासी दयालबंद दुर्गा मंदिर के पास थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. ।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक- 02.02.26 को जरिये मुखबीर मोबाईल से सूचना मिली कि संजय सोनकर के द्वारा दयालबंद गुरूनानक स्कूल के पास आम रोड में धारदार हथियार लहराकर आने जाने वाले लोगों डरा धमका रहा है कि मुखबीर की सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी – (1). – संजय सोनकर पिता कल्लू सोनकर उम्र 45 वर्ष निवासी दयालबंद दुर्गा मंदिर के पास थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. को पकडा गया जिसके पास धारदार चाकू मिला आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

About admin

Check Also

ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह सम्पन्न…

जेडी न्यूज विजन… हटिया /  रांची: ( झारखंड): : 08 मार्च  : ऑल इंडिया रिटायर्ड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *