हनुमान जी के बड़ा मंगल से जुड़ी ये बात जानकर झूम उठेंगे, इस साल मिलेगा डबल पुण्य….
admin
March 22, 2026
उत्तर प्रदेश
85 Views
जेडी न्यूज़ विज़न….
वर्ष 2026 में ज्येष्ठ मास के मंगलवार को बड़ा मंगल कहते हैं, जो कि हनुमान जी के भक्तों के लिए बेहद खास दिन होते हैं. बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल का व्रत करना, पूजा करना, दान-भंडारा करना बहुत लाभ देता है. इस साल 8 बड़ा मंगल पड़ने से यह पुण्य लाभ मिलेगा….
बड़ा मंगल का दिन विशेष होता है. इस दिन हनुमान जी की उपासना की जाती है. खासतौर पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर और उत्तर भारतीय राज्यों में बड़ा मंगल पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन बजरंगबली के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है. सुंदरकांड पाठ किए जाते हैं. जगह-जगह भंडारे होते हैं।
मान्यता है कि ज्येष्ठ महीने के इन बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा करने से वे जल्दी प्रसन्न होते हैं. इस साल तो मानो इस मामले में बजरंगबली के भक्तों की लॉटरी लग गई है. क्योंकि इस बार 4 नहीं बल्कि 8 बड़ा मंगल पड़ रहे हैं।
प्रथम बड़ा मंगल 5 मई 2026
द्वितीय बड़ा मंगल 12 मई 2026
तृतीय बड़ा मंगल 19 मई 2026
चतुर्थ बड़ा मंगल 26 मई 2026
पंचम बड़ा मंगल 2 जून 2026
छठा बड़ा मंगल 9 जून 2026
सातवां बड़ा मंगल 16 जून 2026
आठवां बड़ा मंगल 23 जून 2026…