जेडी न्यूज विजन….
गोंडा
हरीश गुप्ता….
गोण्डा: : राजेंद्र नगर नौशहरा स्थित श्री राधाकृष्ण स्वामी मंदिर में श्री राम जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा।भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के उपरांत भक्तों द्वारा विधिवत शृंगार आरती की गई।

इसके पश्चात भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिससे पूरा मंदिर प्रांगण भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर प्रभु की भक्ति में लीन नजर आए।

इस भव्य आयोजन में मंदिर के सर्वराकार आमोद नारायण तिवारी के साथ प्रमोद नारायण तिवारी, आदित्य तिवारी, आदित्य शर्मा, अजय श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, गिरीश बाजपेई, वंदना शर्मा, क्षमा तिवारी, रागिनी शर्मा, रजनी पाठक, सीमा श्रीवास्तव, रमा शुक्ला, दीपांशी मिश्रा, सोनिया मिश्रा, गायत्री दूबे, शशि मौर्या, विनोद बाला श्रीवास्तव, नीलम श्रीवास्तव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।समारोह के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने योग्य रही और पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा एवं उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Jd News Vision