जेडी न्यूज़ विज़न….
लखनऊ : : बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सूचनाधिकार संरक्षण संगठन (NHRIPO) के पदाधिकारियों द्वारा आलमबाग बस स्टैंड टेढ़ीपलिया चौराहा के निकट कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. के. मोदनवाल ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की ।
श्री मोदनवाल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और समाज के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उनके अनुसार, बताए मार्ग पर चलकर ही एक समान और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना संभव है।
वहीं संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष फरहत एजाज ने बाबासाहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कमलेश कुमार, मीरा साहू, मधु गौतम, राजेश कुमार, शिवेंद्र कुमार सोमू , गुड्डी, कुसुमलता, छेदीलाल, अभय गुप्ता मीडिया प्रभारी, देश राज वर्मा सहित संगठन के इत्यादि समाजिक कार्य ।।
Jd News Vision