जेडी न्यूज़ विज़न….
बिलासपुर (छ.ग.): : आवेदक तरनीश गौतम से मारपीट के मामले में दोनो आरोपी गिरफतार
’’ तोरवा पुलिस त्वविरत कार्यवाही कर दो आरोपी सहित फार्चूनर कार जप्त
’’ दोनो आरोपीयो के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया ।
गिरफतार आरोपी
01 लाखन सिंह पिता कोमल सिंह उम्र 32 साल पता ग्राम भदौरा थाना मस्तुरी बिलासपुर
02 जयप्रकाश राठौर पिता गणेश राम राठौर उम्र 29 साल पता ग्राम भदौरा थाना मस्तुरी।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अटल बिहारी विश्वविद्यालय बिलासपुर में प्रभारी कुलपति के पद पर कार्यरत् है। दिनांक 23.04.2026 को ड्राईवर नही होने से प्रातः करीब 09.00 बजे अपने घर से विश्वविद्यालय जाने के लिये अपने निजी कार से निकला था स्वास्तिक अस्पताल के पास पहुचा था कि फार्चुनर वाहन क्रमांक सीजी 10 एटी 0017 के अज्ञात चालक एवं उसके साथी के द्वारा ओव्हरटेक करने की बात पर से वाद विवाद कर गाली गलौच करते हुये मारपीट किया गया रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 216/2026 धारा 296,351(3),3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
तोरवा पुलिस के द्वारा प्रकरण को गंभीरता से त्वरित कार्यवाही करते कार के संबंध आरटीओ कार्यलय से जानकारी प्राप्त किया गया आरोपी वाहन स्वामी मस्तुरी बिलासपुर का होने से आज दिनांक 25.04.2026 फार्चूनर वाहन के स्वामी को पूछताछ करने पर apne साले द्वारा घटना कारित करना पाया गया दोनो आरोपीयो को गिरफतार कर पृथक से प्रतिबंधक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया हैं। कोई भी व्यक्ति किसी से भी ऐसी अभद्रता और अमर्यादित भाषा के साथ पेश आयेगा इसमें तत्काल कड़ी कार्यवाही की जायेगी ।
Jd News Vision