Breaking News

आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के वरिष्ठ कवि डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ सम्भल जनपद में किए गए सम्मानित….

जेडी न्यूज़ विज़न….

कल्कि नगरी /संम्भल  : :  भगवान बुद्ध जयंती के पावन अवसर पर हिन्दू जागृति मंच एवं साहित्य सोम संगम के संयुक्त तत्वावधान में पुस्तक विमोचन एवं विराट कवि सम्मेलन का आयोजन कल्कि नगरी संम्भल में आर्य समाज सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजयकुमार शर्मा तथा संचालन अतुल कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न अंचलों से आए कवियों ने काव्यपाठ किया। इस विराट कवि सम्मेलन में खुर्जा, बुलंदशहर से पधारे आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के प्रख्यात कवि, गीतकार डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ ने अपने छन्दों ” बासंती हवा चलि आई, नवल घन गावै बधाई। तरुओं ने पायल बजाई, मधुर ध्वनि कोयल ने गाई।। की बौछार से सभागार में उपस्थित कवियों एवं दर्शकों को मन्त्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में उपजिलाधिकारी संभल निधि पटेल, तहसीलदार धीरेन्द्र सिंह, डॉ. अरविंद गुप्ता, राजेश गुप्ता, अजय कुमार शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, अतुल कुमार शर्मा ने डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या -सागर को श्रीमद भगवत गीता, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर तथा शॉल ओढाकर सम्मानित किया।

About admin

Check Also

भाजपा का जिला योजना बैठक आयोजित,प्रशिक्षण महा अभियान को लेकर बनी रणनीति….

जेडी न्यूज़ विज़न…. बलरामपुर: :  पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *