Breaking News

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कौड़ीराम में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई….

जेडी न्यूज विजन…..

सन्तोष कुमार गुप्ता….
गोरखपुर: कौड़ीराम : : भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम व पांडुचेरी में ऐतिहासिक जीत पर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। भाजपा के वरिष्ठ नेता व डीसीएफ के पूर्व सभापति गुलाब रध्वज उर्फ महंथ सिंह ने अपने पाण्डेयपार स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं संग खुशी साझा करते हुए मिठाई बांटी।
उन्होंने कहा यह जीत नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। देश की जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए भाजपा को समर्थन दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 सीटों पर प्रचार किया, जिनमें से सर्वाधिक सीटों पर जीत हासिल हुआ है। यह प्रदेश के मुख्यमंत्री की देश भर में बढ़ती लोकप्रियता का भी प्रमाण है।
कार्यक्रम में हियुवा जिला अध्यक्ष नरेंद्र ध्वज सिंह, बूथ अध्यक्ष श्रवण यादव, धर्मराज मिश्रा, कृष्ण कुमार पाण्डेय, मानवेंद्र, नीलेंद्र सिंह, अमित सिंह, अतुल सिंह, प्रतीक, भीम प्रसाद, बाबूलाल चौधरी, मकसूदन दुबे, सुदामा प्रसाद व ओमप्रकाश गौड़ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

भाजपा का जिला योजना बैठक आयोजित,प्रशिक्षण महा अभियान को लेकर बनी रणनीति….

जेडी न्यूज़ विज़न…. बलरामपुर: :  पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *