J D NEWS VISION…..
लखनऊ : : 4 अप्रैल: : राजधानी में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सूचनाधिकार संरक्षण संगठन (NHRIPO) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संगठन के *राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.के. मोदनवाल की अध्यक्षता में आहूत की गयी बैठक के पश्चात कसमंडी कला मलिहाबाद क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया ।

फरहत ऐजाज़ राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष के नेतृत्व में समस्त कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किया गया l बैठक में प्रयागराज से आये इं० अली हम्मूद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आजमगढ़ से साहिल उपाध्याय राष्ट्रीय संयोजक, एडवोकेट इमरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, गुलाम मुस्तफा प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ एवं जनपद फतेहपुर विभिन्न जिलों से आये सभी पदाधिकारियों ने मानवाधिकार के क्षेत्र में हो रहे हनन की रोकथाम एवं समाजिक कार्यों के प्रति महत्वपूर्ण सुझाव दिये राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे मानव अधिकारों की क्षति को रोकने के लिए संगठन को प्रार्थना पत्र के माध्यम से न्याय सुलभ कराने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में सुदेश कुमार, मीरा साहू, कमलेश कुमार, कुसुमलता, अभय गुप्ता, हरिकेश तिवारी, मास्टर अयान, ज़हीर खान उर्फ़ शाहरुख खान आदि की उपस्थिति सराहनीय रहीl कार्यक्रम के अंत में संगठन के संरक्षक मा. न्यायमूर्ति श्री आर. के.रस्तोगी जी की धर्मपत्नी जी के देहांत पर दो मिनट का मौन रख कर सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित कियाl
Jd News Vision