जेडी न्यूज विजन…
गुजरात की संस्था खंभोलज साहित्य सेवा द्वारा होली पर्व पर फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया ।आज 4 मार्च 2026 को होली के पावन अवसर पर सुबह 9.00 बजे खंभोलज साहित्य सेवा संस्था द्वारा फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के. वी. शर्मा, विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश थे। सरस्वती वंदना उषा दावडा गुजरात द्वारा । अतिथियों का परिचय और स्वागत डॉ. शैलेश वाणिया ‘शैल’ ने किया। संस्था की राष्ट्रीय सचिव प्रीति परमार ‘प्रीत’ ने व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म की सुंदरता बढ़ाई। इस अवसर पर कुल 39 कवि साथियों ने अपनी रचनाएँ स्क्रीन पर उतारीं। व्हाट्सएप ग्रुप में 641 की भीड़ थी। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष द्वारा डिजिटल सर्टिफिकेट वितरित किए गए। संस्था प्रमुख शैल ने आभार दर्शन ,किरण चोनकर दीवानी धरमपुर गुजरात द्वारा इस कवि सम्मेलन में गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, बंगाल आदि राज्यों के कवियों ने उत्साह से भाग लिया। राष्ट्रगान 12. 30 बजे फोरम आर. मेहता ने प्रस्तुत किया ।भारत माता की जय नाद से विदाई ली।
jdnews