Breaking News

दुर्घटना में प्रयुक्त वाहन मालिक को पुलिस ने भेजा जेल…

जेडी न्यूज़ विज़न….
लखनऊ: : सुशान्त गोल्फ सिटी इलाके में 05 मार्च को हुए किसान पथ पर हादसे में 2 लोगो की मौत के बाद पीड़ित सुमेश कुमार निवासी ग्राम गोपालखेड़ा, पुरसेनी, थाना मोहनलालगंज, लखनऊ द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद पुलिस ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाहन मालिक को गिराफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक पिता सुशील कुमार व वादी के नाना मुन्नीलाल की सड़क दुर्घटना में हुई मौत हुई थी। तथा पीड़ित की माता बबली गंभीर रूप से घायल हो गयीं।
विवेचना के क्रम में घटना में प्रयुक्त वाहन की जानकारी प्राप्त करने पर वाहन स्वामी का नाम शिवम सिंह चौहान निवासी खुर्दही बाजार बक्कास, थाना सुशान्त गोल्फ सिटी, लखनऊ पाया गया।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के निवास स्थान खुर्दही बाजार बक्कास पर दबिश देकर अभियुक्त शिवम सिंह चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

About admin

Check Also

भाजपा का जिला योजना बैठक आयोजित,प्रशिक्षण महा अभियान को लेकर बनी रणनीति….

जेडी न्यूज़ विज़न…. बलरामपुर: :  पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *