Breaking News

Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u250555180/domains/jdnewsvision.in/public_html/wp-content/themes/sahifa/framework/parts/post-head.php on line 73

चार विषयों में एम.डी., राष्ट्रीय खिलाड़ी और 540 से अधिक सम्मान प्राप्त इंदौर की डॉ. सपना के. गुप्ता अंतरराष्ट्रीय मंच पर हुईं सम्मानित…

J D NEWS VISION….

इंदौर,( मध्यप्रदेश) : : चार विषयों में एम.डी. की उपाधि प्राप्त, एम.डी. (योग), पीजीडी काउंसलिंग एंड स्पिरिचुअल हेल्थ (अन्नामलाई यूनिवर्सिटी) से शिक्षित, राष्ट्रीय खिलाड़ी, प्रसिद्ध लेखिका, अंतरराष्ट्रीय वक्ता तथा 540 से अधिक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्राप्त इंदौर की बहुमुखी प्रतिभा की धनी डॉ. Sapna K Gupta को नेपाल की प्रतिष्ठित संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन द्वारा दो अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 21 फरवरी 2026 के अवसर पर हिंदी भाषा एवं मातृभाषा के संरक्षण-संवर्धन तथा साहित्यिक योगदान के लिए डॉ. सपना के. गुप्ता को “मातृभाषा रत्न” मानद उपाधि से अलंकृत किया गया।
इसके अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, 8 मार्च 2026 के अवसर पर साहित्य, शिक्षा, योग, प्राकृतिक चिकित्सा और समाजसेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा जागरूकता फैलाने के लिए उन्हें “स्त्री शक्ति सम्मान – 2026” से सम्मानित किया गया।
डॉ. सपना के. गुप्ता पिछले 21 वर्षों से शिक्षा, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, आध्यात्मिक मार्गदर्शन और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वे अनेक सामाजिक और पर्यावरणीय अभियानों से जुड़ी हुई हैं तथा समाज में सकारात्मक चेतना और मानवीय मूल्यों के प्रसार के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
एक प्रतिष्ठित लेखिका के रूप में उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें “नारी शक्ति एक अत्याचार”, “सिंदूर”, “किन्नर बहिष्कृत क्यों”, “बर्फ का गोला”, “एक रंग मन का भी”, “सोच” तथा “My Favourite Teacher” प्रमुख हैं।
डॉ. सपना के. गुप्ता की रचनात्मक प्रतिभा, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और समाजहित में किए जा रहे उनके निरंतर प्रयास वास्तव में अनुकरणीय हैं। उनकी उपलब्धियाँ विशेष रूप से महिलाओं और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

About admin

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सुनीता माथुर को सम्मान पत्र मिलने के बाद आनन्द गिरि मायलु द्वारा लिखा गया पत्र…

जेडी न्यूज विजन…   🌸 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🌸 __________________________________ आदरणीय महोदया, *अंतर्राष्ट्रीय महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *