Breaking News

श्री कृष्णा प्री स्कूल एंड डे केयर विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं ग्रेजुएशन समारोह अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान मे धूमधाम से मनाया गया…

JD NEWS VISION….

लखनऊ: : श्री कृष्णा प्री स्कूल एंड डे केयर विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं ग्रेजुएशन समारोह अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान मे धूमधाम से मनाया गया जिसमे बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रसिद्ध वैज्ञानिक कवि पंकज प्रसून जी, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शेफाली पाडें,वसुन्धरा फाउंडेशन के संयोजक राकेश श्रीवास्तव एवं अतिथियों ने दीप प्रज्वलन करके किया।मुख्य अतिथि ने स्कूल की प्रशंसा करते हुए बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि आज सबसे ज्यादा जरूरी है कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखा जाय। प्रधानाचार्या श्रीमती शेफाली पांडे ने अपने स्कूल की प्रगति से अवगत कराया एवं बताया कि अब उनके विद्यालय की दो शाखाएं हो गई हैं।उन्होंने कहा कि उनका ध्येय बच्चों को शिक्षा के साथ ही संस्कार देकर जिम्मेदार नागरिक बनाना है। वसुंधरा फाउंडेशन के संयोजक राकेश श्रीवास्तव एवं सचिव मीनू श्रीवास्तव के हाथों बच्चों एवं शिक्षिकाओं को सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
कोआर्डिनेटर विधि सिंह ने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।

(शेफाली पांडे )

…प्रधानाचार्या…

 

About admin

Check Also

कौड़ीराम-सोहगौरा बांध सड़क की मरम्मत में अनियमितता का आरोप…

जेडी न्यूज विजन….. सन्तोष कुमार गुप्ता…. – दो करोड़ 35 लाख की लागत से हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *