जेडी न्यूज विजन…..
(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)
लखनऊ : : आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को सुबह पुलिस नगर निगम की टीम और प्रशासन की कई टीमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर कैसर बाग स्थित कचेहरी पहुंच कर आस पास वकीलों के अवैध चैम्बरो पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर से अधिक्रमण हटा दिया इस दौरान अधिवक्ताओं ने जम कर नारे बाजी की लगभग 240 अधिवक्ताओं के चैम्बरों को तोडा गया धीरे-धीरे अधिवक्ताओं की संख्या बढ़ती गयी और अधिवक्ताओं ने प्रर्दशन तेज कर दिया लेकिन बुलडोजर के मद में चूर सरकार ने अधिवक्ताओं को भी नहीं छोड़ा और दौड़ा दौड़ा कर पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिससे कई अधिवक्ताओं को चोटें भी आयी जिसके कारण अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश व्याप्त है अधिवक्ताओं ने कहा कि जो सब को न्याय दिलाने के लिए जाना जाता है आज उसको अपने चैम्बरों के लिए संघर्ष करना पड़ा रहा है और लाठियां खानी पड़ रही है
Jd News Vision