Breaking News

पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न

गोंडा हरीश गुप्ता जिला संवाददाता…

गोंडा : :  उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक सिंचाई डाक बंगले पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी 30 मई को संपूर्णानंद टाउन हॉल में मनाए जाने वाले पत्रकारिता दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही यह भी कहा गया कि सम्मेलन के लिए किसी बाहरी से सहयोग नहीं लिया जाएगा,संगठन के साथी स्वयं बढ़ चढ़ कर सहयोग कर रहे है।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा ने की। इस दौरान महामंत्री महेंद्र कुमार सहित जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों से सहयोग का आह्वान किया गया तथा

विभिन्न तैयारियों की जिम्मेदारी सभी को सौंपी गई।बैठक में पत्रकार साथी संदीप अवस्थी, हरीश गुप्ता हनीफ सिद्दीकी,कृष्णा, नदीम दीप नारायण चौधरी अनवारूल, चंद्र गुप्त मौर्य ,श्री शी प्रकाश सिंह आर सी पांडे ,सुनील पांडे, किशोर कुमार , अशोक मिश्रा,पंकज सिन्हा, दिवाकर तिवारी,सुनील गौड़ ,नागेश्वर सिंह अरविंद,दिलीप कुमार,अशोक मिश्रा,आर पी द्विवेदी,राम नारायण शर्मा ,एम पी मिश्रा, सुनील सिंह,राम प्रताप वर्मा,उमाशंकर गुप्ता, संजय वर्मा , श्रीमती चंदा नारायण राहुल तिवारी , कृष्णा शर्मा, उमेश श्रीवास्तव, मदन मोहन, अरुण तिवारी ,धीरेन्द्र सिंह, अशोक गुप्ता, संजय सिंह ,मणिकांत, रविंद्र प्रताप सिंह, मनोज सिंह,दिव्यांश सिंह, मानिक राम, विश्व नाथ वर्मा,
गनी मोहम्मद ,राकेश कुमार सिंह ,नदीम सिद्दीकी संदीप अवस्थी , बजरंग त्रिपाठी, यज्ञ नारायण , अरविंद शुक्ला सहित अन्य पत्रकार बंधु मौजूद रहे। बैठक के समापन पर जिला अध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

About admin

Check Also

पुलिस की पिटाई के बाद जेल भेजे गए अनुज यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…

जेडी न्यूज विजन…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा) लखनऊ : :  बिजनौर पुलिस की पिटाई के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *