Breaking News

थर्ड शिफ्ट समाप्त किए जाने के विरोध में निजी आईटीआई प्रबंधकों ने सौंपा ज्ञापन

जेडी न्यूज़ विज़न…

गोंडा : : हरीश गुप्ता….

गोंडा: :  देवीपाटन मंडल में संचालित निजी आईटीआई संस्थानों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों ने डीजीटी द्वारा थर्ड शिफ्ट समाप्त किए जाने के विरोध में देवीपाटन मंडल के प्रभारी संयुक्त निदेशक श्री राम सिंह को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से निजी आईटीआई संचालकों ने अवगत कराया कि थर्ड शिफ्ट समाप्त होने से संस्थानों में प्रवेश हेतु सीटों की संख्या में भारी कमी आएगी, जिससे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित हो सकते हैं। साथ ही अनेक अनुदेशकों के बेरोजगार होने की समस्या भी उत्पन्न होगी।

इस दौरान प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों ने NIMS पोर्टल पर इंस्ट्रक्टर डाटा फीडिंग में आ रही तकनीकी समस्याओं को दूर करने, प्रक्रिया को सरल बनाए जाने तथा अतिरिक्त समय दिए जाने की मांग भी उठाई। इसके अतिरिक्त निजी आईटीआई की फीस को शासन की गाइडलाइन के अनुरूप बढ़ाए जाने के संबंध में भी चर्चा की गई। प्रभारी संयुक्त निदेशक श्री राम सिंह ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए समस्याओं के निराकरण हेतु सक्षम स्तर पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर देवीपाटन मंडल के विभिन्न जनपदों से आए निजी आईटीआई संस्थानों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

उपस्थित प्रमुख लोगों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आईटीआई विष्णुपुरी कॉलोनी गोंडा के प्रबंधक हरीश गुप्ता, मॉडर्न आईटीआई के योगेंद्र सैनी, सविता आईटीआई के अरविंद कुमार श्रीवास्तव दीनदयाल, हनुमंत लाल पांडे, अजय कुमार, श्री मां आईटीआई के हरीश पटेल, डीपी पांडे आईटीआई के राजीव पांडे, जनता आईटीआई के जगदंबा शरण, नरेंद्र मेमोरियल आईटीआई के नितेश श्रीवास्तव, आरबीटीएम आईटीआई के प्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी, ठाकुर दिलीप सिंह आईटीआई, श्रीमती केवला देवी आईटीआई के नरेंद्र, हरिराम चौहान आईटीआई के जितेंद्र कुमार, सविता आईटीआई के अरविंद श्रीवास्तव तथा साधना आईटीआई के गौरव श्रीवास्तव सहित अन्य प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

पुलिस की पिटाई के बाद जेल भेजे गए अनुज यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…

जेडी न्यूज विजन…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा) लखनऊ : :  बिजनौर पुलिस की पिटाई के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *