Breaking News

साहू समाज ने प्रथम बार किया तेलीन सती माता जयंती महोत्सव का आयोजन…

जेडी न्यूज़ विज़न…

(प्रीती सोनी)

प्रथम बार तेलीन सती माता जयंती महोत्सव का आयोजन साहू समाज द्वारा किया गया.

रोशन साहू ने बताया की प्रदेश साहू संघ बस्तर संभाग द्वारा स्टेडियम ग्राउंड केशकाल मे प्रथम बार माता तेलीनसती जी का जन्म महोत्सव मनाया गया, कार्यक्रम में सामूहिक कन्या विवाह के माध्यम से नवदंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया गया तथा समाज की एकता, संस्कृति एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। उपस्थित अतिथियों ने तेलीन सती माता के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए समाज की उन्नति एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
पौराणिक कथाओं के अनुसार तेलीनसती माता केशकाल घाटी के छठवें घाट में विराजमान है जो की खतरनाक घाटी में गुजरने वाले राहगीरों की रक्षा करती है ऐसी मान्यता है,
तेली कुल की आराध्य माता तेलीनसती जी का महोत्सव मनाने की चर्चा पिछले कई वर्षों से किया जा रहा था परंतु किसी न किसी कारणवश हर साल तिथि आगे बढ़ता रहा।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेंद्र साहू के नेतृत्व में व जिला अध्यक्ष समेत समस्त साहू समाज के पदाधिकारियों के मेहनत व इस भीषण गर्मी मे समाज के सदस्यों की उपस्थिति से यह कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ।
जिला कांकेर का रहा बड़ा योगदान
जिला साहू समाज युवा प्रकोष्ठ कांकेर द्वारा सती माता महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु जिला साहू सदन शांति नगर कांकेर से केशकाल के कार्यक्रम स्थल तक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व सोहन साहू व रोशन साहू ने किया, रैली मे ढाई सौ से भी अधिक साहू समाज के सदस्य सम्मिलित हुए साथी केशकाल घाटी के नीचे ठंडा शीतल जल का एवं बिस्किट व फल का व्यवस्था किया गया था।
नगर साहू समाज कांकेर द्वारा पुराना बस स्टैंड में थाना के सामने राहगीरों को ठंडा शरबत बांटा गया। जिसकी सरहाना समस्त नगर वासियों ने की.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश साहू संघ रायपुर के अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू जी ने की।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री  केदार कश्यप जी, पूर्व गृह मंत्री माननीय श्री ताम्रध्वज साहू जी, लोकसभा सांसद बस्तर माननीय  महेश कश्यप, कांकेर लोकसभा सांसद  भोजराज नाग , विधायक  नीलकंठ टेकाम, विधायक श्री आशाराम नेताम जी, पूर्व मंत्री श्रीमती रामशिला साहू जी, छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त  जितेंद्र कुमार साहू , कसडोल विधायक  संदीप साहू, पूर्व मंत्री  धनेन्द्र साहू जी, बस्तर महाराजा  कमलचंद भंजदेव ,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  दीपक बैज सहित साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं विष्णु साहू,गिरिवर साहू, तुलाराम साहू,यानु, तुमेश्वरी करितो,पिंकी, छवि , कुम्बज , दीपक , उर्वशी , जाग्रति, दिशा, धर्मेंद्र, पंकज, नेमंत,तानिया, भिषेक, ओमेश्वर,सतीश, बालमुकुंद, तिलक,लक्ष्मीकांत पप्पू साहू,रोशन राम साहू व बड़ी संख्या में युवा व समाजजन उपस्थित रहे।
स्टेडियम ग्राउंड केशकाल, जिला कोंडागांव में आयोजित प्रथम तेलीन सती माता महोत्सव एवं सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम भव्य एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ।

About admin

Check Also

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फ्रीडम फाइटर्स फाउंडेशन ने डॉ. शैलेष वाणिया ‘शैल’ को सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन से किया सम्मानित….

जेडी न्यूज़ विज़न…. इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फ्रीडम फाइटर्स फाउंडेशन की तरफ से डॉ. शैलेष वाणिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *