जेडी न्यूज़ विज़न….
भगवतीगंज में विभिन्न सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्यों के शिलान्यास के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक पलटू राम,विशिष्ट अतिथि धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू चैयरमेन,द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान से हवन-पूजन एवं भूमि पूजन संपन्न किया गया।

जनपद बलरामपुर में आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर क्षेत्र के अंतर्गत भगवतीगंज दक्षिणी संस्कृत पाठशाला,बलरामपुर स्टेशन के निकट स्थित श्री शिव मंदिर काली माता मंदिर के बगल में विभिन्न सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्यों के शिलान्यास के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय विधायक बलरामपुर सदर पलटू राम,विशिष्ट अतिथि धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू चैयरमेन,संजय मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान से हवन-पूजन एवं भूमि पूजन संपन्न किया गया यह निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य श्रद्धालुओं की आस्था धार्मिक गरिमा एवं क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा प्रदान करेगा।

उक्त अवसर पर अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य,चन्द्र प्रकाश अग्रवाल विजय अग्रवाल संजय मिश्रा सभासद प्रतिनिधि, पवन बाबा सुनील गुप्ता,संजय शर्मा,प्रमोद चौधरी,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक युवा समाजसेवी बलरामपुर,सुभाष अग्रवाल,सुरेश कुमार अग्रवाल, मूल चन्द्र अग्रवाल,सभासद में जयंत सिंह,विनोद गिरी,राघवेन्द्र कान्त सिंह,नन्द लाल तिवारी, राजेश कश्यप,संदीप मिश्रा,बंटी साहू,मनोज चौरसिया सभासद व घनश्याम चौहान,कृष्ण गोपाल गुप्ता,आनंद स्वरूप श्रीवास्तव भाजपा नगर अध्यक्ष,गौरव मिश्र,अनुराग मिश्रा,नगर पालिका परिषद बलरामपुर विभाग के सिविल जे.ई.अवनीश यादव जल जे.ई.धर्मेंद्र कुमार गौड़,रवीन्द्र कुमार गुप्ता सहित सभासदगण विभागीय अधिकारी,व्यापारी बंधु समाजसेवी एवं सम्मानित नगरवासी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।
Jd News Vision