Breaking News

आज का मौसम 21 मई: : 17 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट.. 100 की स्पीड से हवा: IMD का आया अपडेट….

जेडी न्यूज़ विज़न….

..आज का मौसम 21 मई 2026: :  उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD की भविष्यवाणी के अनुसार, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर भारत के 13 राज्यों में अगले 16 घंटों में तूफानी बारिश देखने को मिल सकती है।

इस दौरान करीब 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

IMD के अनुसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का संभावना है। मछुआरों को अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में न जाने की सलाह दी गई है। वहीं अगले कई दिनों तक उत्तर भारत के सभी राज्यों में हीटवेव से लेकर सीवियर हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

  • दिल्ली (21- 26 मई): मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में 21 से 26 मई के दौरान भीषण हीव वेव का अलर्ट जारी किया है। जहां सुबह से शाम तक गर्म हवाओं के थपेड़े पड़ सकते हैं, वहीं आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। इस दौरान हवाओं की स्पीड करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में पारा के 47 डिग्री तक पहुंचने के आसार है।

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

  • उत्तर प्रदेश (21-26 मई- भीषण लू का अलर्ट): उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। बांदा जिले में तापमान 48.2 डिग्री तक पहुंच चुका है। IMD की भविष्यवाणी के अनुसार, 20 से 26 मई तक लू और भीषण लू का असर रहेगा। जबकि लखनऊ में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, नोडएा और बरेली में गर्म रातें पड़ सकती हैं।

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

  • बिहार (21-26 मई- तेज हवाओं के साथ बारिश की अलर्ट): बिहार में अगले 12 घंटों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने राज्य में 20 से 26 मई के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। जबकि गया में बादलों की आवाजाही के साथ गर्म हवाएं चल सकती हैं।

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

  • उत्तराखंड (21 से 23 मई- बारिश का अलर्ट): उत्तराखंड में 22 और 23 मई को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। जबकि 21 मई को कई जिलों में हीटवेव का कहर देखने को मिल सकता है। देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।
शहर अधिकतम तापमान (21 मई) न्यूनतम तापमान (21 मई)
दिल्ली 46°C 28°C
मुंबई 33°C 27°C
चेन्नई 39°C 29°C
कोलकाता 38°C 28°C
लखनऊ 43°C 29°C
पटना 37°C 28°C
रांची 39°C 26°C
भोपाल 43°C 28°C
जयपुर 44°C 27°C
शिमला 30°C 21°C
नैनीताल 29°C 22°C

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम

  • राजस्थान (20 से 26 मई- भीषण लू का अलर्ट): IMD ने राजस्थान में 26 मई तक भीषण लू का अलर्ट जारी रहने की संभावना जताई है। खासकर पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में तापमान सामान्य से काफी ऊपर हो सकता है। तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और जैसलमेर में भीषण गर्मी का एहसास हो सकता है।

हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

 

  • हिमाचल प्रदेश (21 से 23 मई-तेज हवाओं के साथ बारिश): हिमाचल प्रदेश में कल से तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो सकता है। शिमला, मनाली, धर्मशाला और मंडी में बादल छाए रहेंगे। साथ ही तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम संबंधी चेतावनी

मुख्य बिंदु

उत्तर-पश्चिम एवं मध्य भारत में इस सप्ताह के दौरान तथा पूर्वी भारत में अगले 5 दिनों के दौरान उष्ण लहर से लेकर भीषण उष्ण लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में इस सप्ताह के दौरान तथा पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी…

झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

  • झारखंड (21 से 26 मई-तेज आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, झारखंड में कल से तेज आंधी-बारिश शुरू हो सकती है। रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

पंजाब में कल कैसा रहेगा मौसम

  • पंजाब (21 से 26 मई- लू का अलर्ट): पंजाब के चंडीगढ़ में तापमान करीब 45 डिग्री तक पहुंच चुका है, आने वाले दिनों में भीषण लू का असर देखने को मिलेगा। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला में भीषण गर्मी के बीच धूलभरी हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने 26 मई तक भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया है।

संकलन…

सुषमा बंजारे…

विशेष संवाददाता छत्तीसगढ

About admin

Check Also

नौतपा से पहले गर्मी का कहर: दिल्ली-यूपी में तापमान 45 डिग्री के पार; अगले पांच-छह दिन नहीं मिलेगी कोई राहत

जेडी न्यूज़ विज़न.. ..25 मई से 2 जून तक रहेगा नौतपा… नई दिल्ली: : उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *