Breaking News

समाजवादी और अम्बेडकरवादी मिलकर भाजपा को सत्ता से करेंगे बाहर– राजबाला रावत ***

*** जेडीन्यूज़ विज़न ***
काकोरी /लखनऊ : :  समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं मलिहाबाद विधानसभा की पूर्व विधायक प्रत्याशी राजबाला रावत ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के एक भी वादे को पूरा नहीं किया है।भाजपा की विदाई और समाजवादी पार्टी को सत्ता सौंपने का राज्य के मतदाताओं ने निर्णय कर लिया है।भाजपा द्वारा लोकतंत्र पर हमला जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
राजबाला रावत रविवार को काकोरी के कौड़ियाखेड़ा गांव में पार्टी कार्यकर्ता रमाकांत यादव उर्फ बब्लू यादव द्वारा आम की दावत में विभिन्न प्रकार के आमों,जामुन,पकौड़ी सहित विभिन्न प्रकार के पकवानों का स्वाद चखने के बाद एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा जनता ने स्वयं चुनाव लड़ने का इरादा कर लिया है।लोकसभा 2024 का चुनाव किसानों,नौजवानों,महिलाओं के मान सम्मान का चुनाव है।प्रदेश और देश की जनता बदलाव चाहती है।चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है।राजबाला रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को समस्याओं में उलझा दिया है।भाजपा राज में किसानों को कुचल कर मार दिया,नौजवानों पर लाठियां बरसाईं और नौकरी-रोजगार छीना है।किसानों को धोखा दिया।नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया।किसान की आय दुगुनी तो नहीं हुई।उसकी कमाई आधी और महंगाई दुगनी हो गई है।भाजपा ने गरीब की जेब काटी और अमीर की तिजोरी भरी।इसीलिए जनता भाजपा के विधायकों-सांसदों को गांव में नहीं घुसने दे रही है,जनता भाजपा के खिलाफ खड़ी है।
राजबाला रावत ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को ऑक्सीजन तक नहीं दे पाई है।कोरोना काल में दवा और बेड की व्यवस्था नहीं कर पाई थी।सड़कों पर सांड छोड़ दिया है,जो लोगों को घायल कर रहे हैं।फसलों को बर्बाद कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।भाजपा सरकार लगातार झूठ फैलाती है।इसके विज्ञापन झूठे हैं और इनका विकास झूठा है।बीजेपी घूम-घूम कर झूठ का प्रचार करती है।भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा है।समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे।समाजवादी सरकार ने जनहित में जो काम किए उन उपलब्धियों को लोगों को बताएंगे।जनता भाजपा के झूठ तंत्र और षड्यंत्रों को कामयाब नहीं होने देगी।समाजवादी और अम्बेडकरवादी मिलकर भाजपा को हटाने के लिए संकल्पित है।इस अवसर पर मुख्य रूप से जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के सदस्य मनीष यादव,पूर्व जिलाउपाध्यक्ष शायन अख्तर अल्वी,सुशील यादव खलनायक,पार्षद सनी रावत,राजकमल यादव,ग्रामीण पत्रकार कल्याण समिति उत्तर प्रदेश अध्यक्ष केशरी राव धारा सिंह यादव,सपा नेत्री वीजयश्री गौतम,मनीष यादव,ज्ञान सिंह,अंकित यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *