जेडी न्यूज़ विज़न….
पुलिस शिकायत के बावजूद नही की कार्यवाईं उल्टा डॉट कर भगाया….
लखनऊ : : सुशान्त गोल्फ सिटी इलाके में एक महिला की जमीन पर पड़ोसी द्वारा कब्जा किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पड़ोसी द्वारा पुलिस से शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने आरोपी पर कार्यवाईं करने के बजाय उल्टा डाट कर भगा दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसीपी गोसाईंगंज से की है।
पीड़िता नीलम पत्नी रोशन लाल निवासिनी टनटहा थाना-सुशांत गोल्फ सिटी ने बताया कि पैतृक बटवारे में मेरे पति को जो जमीन मिली उस पर उन्ही के भाई द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया अब वह बनवाने नही दे रहे जबकि उन्होंने बटवारे में मिले अपने हिस्से में निर्माण करवा लिया। विपक्षीगण संतोष, गोविंद पुत्र सरजू, निवासी- ग्राम टंटहा थाना थाना सुशांत गोल्फ सिटी, जनपद- लखनऊ तथा इनके दो साथी नाम वा पता अज्ञात प्रार्थिनी के घर में घुस आये और जबरदस्ती प्रार्थिनी के साथ छेड़खानी करने लगे और कहने लगे की हम तुम्हारी भूमि कब्जा करके रहेंगे। इस बात की शिकायत जब सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस से की तो वह आरोपी के पक्ष में बात करने लगे। और डॉट कर भगा दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसीपी गोसाईंगंज से की तो एसीपी ने मामले जांच के आदेश दिए है।
jdnews