छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के द्वि वर्षीय चुनाव संपन्न
कवर्धा : : (छत्तीसगढ़) : : मेंविगत 22 मार्च 2026 को छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ द्वारा कवर्धा में भव्य आयोजन एवं चुनाव एवं सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेशभर से आए पत्रकारों का सम्मान किया और उनके कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रदेश भरसे बड़ी संख्या में लगभग 300 पत्रकारों की उपस्थिति रही। कवर्धा कोरिया सरगुज रायगढ़ दुर्ग कोंडागांव कांकेर बस्तर नारायणपुर बीजापुर दंतेवाड़ा राजनंदगांव एम.सी.बी. बिलासपुर जिले सहित 26 जिलों से पत्रकार इस समारोह में शामिल होने के लिए कवर्धा पहुंचे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के सम्मान देना और उनकी समस्याओं एवं अधिकारों पर चर्चा करना रहा।
अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा, सुविधा और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
समारोह के दौरान कई वरिष्ठ और सक्रिय पत्रकारों को सम्मानित किया गया। और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से पत्रकारों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

पत्रकार सुरक्षा को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बयान
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को लेकर वे जल्द ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से चर्चा करेंगे और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए ठोस पहल की जाएगी ताकि वे निर्भीक होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और पत्रकारों ने मिलकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा पत्रकार हितों के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया l
Jd News Vision