JD NEWS VISION…..
अयोध्या: : परम पूज्य संतों की पावन प्रेरणा और सेवा-संकल्प के साथ जनकल्याण का एक और उज्ज्वल अध्याय आज अयोध्या की पावन धरा पर साकार हुआ।
परम पूज्य महंत श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज एवं पूज्य महंत श्री कमल नयन शास्त्री जी की सदप्रेरणा से कल्याणम करोति, लखनऊ द्वारा संचालित श्री दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय, अयोध्या को “ओमनी साइंस कैपिटल, मुंबई” के सीएसआर मद से लगभग ₹8 लाख मूल्य की अत्याधुनिक बी-स्कैन मशीन भेंट की गई। यह मशीन निर्धन एवं जरूरतमंद नेत्र रोगियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आँखों के अल्ट्रासाउंड द्वारा यह मशीन नेत्र की आंतरिक संरचना का सूक्ष्म अवलोकन कर सटीक एवं समय पर निदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस पुनीत अवसर पर संस्था की परम सहयोगी, अमेरिका से पधारी श्रद्धेया सविता मोहन कश्यप की गरिमामयी उपस्थिति रही।औऱ उनके कर कमलों द्वारा चिकित्सालय के अनुभवी चिकित्सकों—डॉ. पारिजात, डॉ. वाई. पी. तिवारी, डॉ. सौरभ त्रिपाठी, डॉ. दिनेश एवं डॉ. श्वेता वर्मा के साथ मिलकर विधिवत रूप से मशीन का शुभारंभ निर्धन मरीजों की निःशुल्क जाँच कर किया गया, जो सेवा और संवेदना का सजीव उदाहरण बना।
इसी क्रम में ओमनी साइंस कैपिटल, मुंबई के सौजन्य से “ज्योति महायज्ञ” के रूप में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का भी सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 324 मरीजों का परीक्षण किया गया, जिसमें से 80 मोतियाबिंद से ग्रसित रोगियों के सफल ऑपरेशन संपन्न कर उन्हें पुनः दृष्टि का अमूल्य उपहार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. राजेश तिवारी, हरीश मलिक, यू. डी. मिश्रा, वीरेंद्र यादव, श्री रामकृपाल शर्मा, हनुमान मिश्र, शिवम् श्रीवास्तव, राजेश त्रिपाठी, लक्ष्मण तिवारी, उमेश वर्मा सहित अनेक गणमान्य जन एवं बड़ी संख्या में मरीज उपस्थित रहे।
संस्था के महामंत्री राष्ट्रगौरव शर्मा ने ओमनी साइंस कैपिटल, मुंबई” की संपूर्ण टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक ऐसे समर्पित दानदाता संस्था के साथ जुड़े रहेंगे, तब तक सेवा का यह पावन प्रवाह निरंतर अविरल चलता रहेगा। उन्होंने सविता मोहन कश्यप का विशेष धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह बी-स्कैन मशीन निश्चित रूप से गरीब एवं असहाय मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
सेवा ही सच्चा धर्म है, और परोपकार ही परम साधना…”
कल्याणम करोति का यह प्रयास समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक प्रकाश और आशा पहुँचाने का सतत संकल्प है।
Jd News Vision