Breaking News

मोहब्बत में चोट खाई प्रेमिका ने किया 2 हत्या समेत 18 कांड ….

जेडी न्यूज़ विज़न…

प्यार में जो भी बाधा बन रहा था, उसे मौत के घाट उतार दिया जाता था। हत्या को हादसा बनाकर लगातार पुलिस के साथ लोगों को गुमराह किया जा रहा था। इसका खुलासा चिरैया की अंशिका हत्याकांड में गिरफ्तार एक युवती ने पुलिस पूछताछ में किया है।

इसकी जानकारी सिकरहना डीएसपी उदय शंकर ने दी। उन्होंने बताया कि अंशिका हत्याकांड में शिल्पी कुमारी को गिरफ्तार किया गया है। शिल्पी कुमारी, अंशिका की पड़ोस की मुंहबोली बहन है।

प्रेमप्रसंग का विरोध करने पर मार डाला

डीएसपी उदय शंकर ने बताया कि अंशिका की हत्या के पीछे की वजह गिरफ्तार युवती शिल्पी का प्रेम प्रसंग है। शिल्पी का उसके गांव के ही नीतीश कुमार नाम के युवक के साथ प्रेमप्रसंग चल रहा था, जो शिल्पी और नीतीश के घर वाले को पसंद नहीं था। घर वालों के विरोध से दोनों का प्यार टूट गया। जिसके कारण वह बदला लेने की रणनीति बनाने लगी। एक-एक कर उसने अगलगी और हत्या सहित 18 घटनाओं को अंजाम दिया। लेकिन वह पूर्व के किसी भी कांड में वह नहीं पकड़ी गई।

प्रेमी के दादा को जलाने में शामिल थी शिल्पी

सिकरहना डीएसपी उदय शंकर ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार शिल्पी ने कई अहम खुलासा किया है। उसने स्वीकार किया है कि 25 जुलाई 2025 की रात नीतीश के दादा को सोये अवस्था में पेट्रोल डाल कर उसने आग लगा दी थी। इलाज के दौरान नीतीश के दादा की मौत हो गई थी। उसने इतने शातिराना अंदाज से घटना को अंजाम दी थी कि घर वाले को शक नहीं हुआ और दुर्घटना बता सिर्फ सनहा दर्ज कराया गया।

गायब हो गई थी अंशिका

सिकरहना एसडीपीओ उदय शंकर ने बताया कि चिरैया थाना क्षेत्र के हीरापट्टी गांव के रागनी देवी ने 20 मार्च को घर से अपनी पांच वर्षीया बेटी अंशिका के गायब होने की शिकायत थाना में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस उसके खोजबीन में जुट गई थी। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसी क्रम में 22 मार्च को गांव के समीप खेत से अंशिका का शव बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। इस दौरान एसपी स्वर्ण प्रभात ने ख़ुद घटनास्थल का निरीक्षण किया था और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया था। घटनास्थल पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई थी। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर गांव की ही 22 वर्षीया बीए की छात्रा शिल्पी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में शुरुआत में छात्रा पुलिस को गुमराह करती रही। लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया है। उसने पुलिस को बताया कि अंशिका की मां ने उसके प्रेमी को भड़का कर उससे अलग की थी। अंशिका की बड़ी मां ने चोरी का आरोप लगा कर उसे घर वालों से पिटवाई थी। इसलिए उसे एक तीर से दो शिकार करना था। पहला अंशिका की हत्या करना और उस हत्या में उसकी बड़ी मां को फंसाना था।

मृतका की मां को फंसाने के लिए बुना जाल

पूछताछ में गिरफ्तार शिल्पी ने खुलासा किया है कि अंशिका के हत्या से पहले बड़ी मां के नाम से हत्या करने का कई ऑडियो रिकॉर्ड कराया और हत्या के बाद उसे वायरल कर दिया। जिस मोबाइल से ऑडियो वायरल हुआ। वह मोबाइल भी चोरी की थी। पड़ोस में आई एक संबंधी की मोबाइल चोरी हुई थी, जिसे शिल्पी ने अंशिका के सहयोग से चुराया था। इसका पोल मृतका अंशिका ने खोल दिया था। पुलिस और आम लोगों को मृतका की बड़ी मां पर शक हो, इसके लिए उसने ऑडियो वायरल किया था। लेकिन पुलिस अनुसंधान ने उसके पूरे मंसूबे पर पानी फेर दिया है। डीएसपी उदय शंकर ने बताया कि अंशिका के हत्या की आरोपी शिल्पी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

ऑन लाइन साइट से मंगाई थी हत्या में प्रयुक्त चाकू

शिल्पी ने हत्या में इस्तेमाल करने के लिए ऑन लाइन साइट से चाकू मंगाई थी। चाकू अपनी भाभी की बहन के फोन से बुक की थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए शव के पास उसने बिना खून लगा चाकू रख दिया था। जबकि हत्या जिस चाकू से की थी उसे अपने घर में छुपा कर रखा था। पुलिस वह चाकू बरामद कर ली थी। जांच के दौरान पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, ऑडियो वायरल करने वाला मोबाइल, सिम सहित अन्य सामान को बरामद कर लिया है।

G F….

About admin

Check Also

लद्दाख के जोजिला में हिमस्खलन से भारी तबाही… 7 जानें गईं …बचाव अभियान जारी….

JD NEWS VISION…. लद्दाख के दुर्गम पहाड़ी इलाके जोजिला पास में गुरुवार को प्रकृति का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *