Breaking News

यूपीपीएससी में सफल मनोज गुप्ता का महाविद्यालय में स्वागत

जेडी न्यूज़ विज़न….

संतोष कुमार गुप्ता…
– कामर्शियल टैक्स आफिसर पद पर हुआ है चयन…

कौड़ीराम : : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षा में कामर्शियल टैक्स आफिसर पद पर चयनित मनोज कुमार गुप्ता का कौड़ीराम सर्वोदय किसान पीजी कालेज में स्वागत व सम्मान किया गया। मनोज कुमार गुप्ता ने स्नातक स्तर की शिक्षा सर्वोदय किसान पीजी कालेज कौड़ीराम से प्राप्त की है। मनोज का स्वागत करते हुए महाविद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष व भाजपा नेता मार्कण्डेय राय ने कहा कि आज गौरव का क्षण है कि महाविद्यालय के छात्र ने प्रतिष्ठित यूपी पीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर के राय ने मनोज का स्वागत करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले मनोज ने संदेश दिया है कि सफलता का मार्ग कठिन परिश्रम व ईमानदार प्रयास के मार्ग से होकर गुजरता है।प्रबंध समिति सदस्य राम बचन राय ने आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम को प्रशासनिक अधिकारी डॉ अमिताभ पाण्डेय व डॉ उषा राय ने भी सम्बोधित किया। उक्त अवसर पर डॉ संजीव कुमार, डॉ राजीव, डॉ स्नेहलता, डॉ संध्या, डॉ अजय अनजान, डॉ अखिलेश पाण्डेय, आनन्द प्रकाश, डॉ प्रियंका समेत महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

About admin

Check Also

नए कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण तेज, एडीएम सिटी गजेन्द्र कुमार ने लिया जायजा…

जेडी न्यूज़ विज़न…. सन्तोष कुमार गुप्ता…. *240 करोड़ की लागत से बन रहे आधुनिक भवन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *