Breaking News

जूनियर रेडक्रॉस के 30 बच्चों एवं शिक्षकों का दल रायपुर रवाना…

जेडी न्यूज़ विज़न….

बिलासपुर, 7 मई : : विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर बिलासपुर जूनियर रेडक्रॉस के 30 बच्चों एवं शिक्षकों के दल को शहर के नया बस स्टैंड से रायपुर के लिए रवाना किया गया। दल को डॉ. बी.एल. गोयल, चेयरमैन प्रबंध समिति रेडक्रॉस द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान कराया गया। रायपुर रवाना हुआ यह दल विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में भाग लेकर बिलासपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेगा।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी बच्चों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर सर्वश्री सौरभ सक्सेना, आदित्य पांडेय, लक्ष्मीनारायण मिश्रा, मनीष मिश्रा, धरम लाल साहू, रवि राज साहू, गीतेश्वरी चन्द्रा एवं सौखी लाल यादव उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

महिला स्व सहायता समूह बना आत्मनिर्भरता और सामूहिक सशक्तिकरण की मिसाल….

जेडी न्यूज विजन….. सफलता की कहानी *महिला स्व सहायता समूह बना आत्मनिर्भरता और सामूहिक सशक्तिकरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *