Breaking News

सीपत समाधान शिविर में 201 आवेदनों का मौके पर निराकरण….

जेडी न्यूज विजन…..

*हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ….
बिलासपुर, 7 मई  : :  मस्तूरी ब्लॉक के सीपत शासकीय हाई स्कूल प्रांगण में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 331 आवेदनों में से 201 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया। शेष आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को समयसीमा निर्धारित की गई।

शिविर में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने पहुंचकर विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आमजनों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही, विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित करते हुए चेक, स्वीकृति आदेश एवं आवश्यक दस्तावेज वितरित किए गए।

जिला पंचायतअध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि कहा कि समाधान शिविर शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे शिविरों से आमजन को सीधा फायदा मिल रहा है। जनपद पंचायत अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी ने कहा कि ग्रामीणों को अब अपनी समस्याओं के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने कहा कि समाधान शिविर के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं, जिससे समय और संसाधनों की बचत हो रही है। शिविर में जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र धीवर, दीपक शर्मा,जनपद पंचायत सभापति मनोज खरे, एसडीएम शिवकुमार कंवर, सीईओ मस्तुरी जे.आर. भगत, सीपत तहसीलदार गरिमा ठाकुर,अबकारी विभाग से नवनीत तिवारी, जलसंसाधन विभाग एसडीओ शुभम साहू,पी एच ई विभाग अरूण भार्गव, विधुत विभाग कौशल जायसवाल सहायक यंत्री, मनेरगा कार्यक्रम अधिकारी रूचि विश्वकर्मा शामिल हुए।

शिविर में 8 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 5 को श्रम कार्ड, 7 को मनरेगा जॉब कार्ड, 5 को आयुष्मान कार्ड, 3 किसान को ऋण पुस्तिका, 2 को मछली जाल का वितरण, 16 हितग्राहियों का महतारी वंदन ई केवाईसी, 112 लोगों का बीपी शुगर जांच सहित अन्य हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत हितग्राहियों के खाते भी खोले गए। राजस्व विभाग द्वारा को जाति प्रमाण पत्र, आय एवं निवास प्रमाण पत्र दिये गये। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत ग्राम के हितग्राही को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र एवं ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। शिविर में मस्तुरी विकासखण्ड अंतर्गत सीपत, गुड़ी, नरगोडा़, पोड़ी, जांजी सहित पंचायत के ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान देवेश शर्मा, राज्यवर्धन कौशिक,अभिलेष यादव, मदन पाटनवार, फिरत अनंत, जायसवाल, बलराम पाटनवार, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। समाधान शिविर कार्यक्रम का संचालन बी एल कुर्रे ने किया।

About admin

Check Also

महिला स्व सहायता समूह बना आत्मनिर्भरता और सामूहिक सशक्तिकरण की मिसाल….

जेडी न्यूज विजन….. सफलता की कहानी *महिला स्व सहायता समूह बना आत्मनिर्भरता और सामूहिक सशक्तिकरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *