Breaking News

बकरी बकरा चोरी के 02 प्रकरण में अब तक 03 आरोपियों को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार….

जेडी न्यूज विजन…..

बिलासपुर:( छत्तीसगढ़) :थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवार एवं ग्राम सारधा में कुल 37 नग बकरी बकरा चोरी के 02 प्रकरण में अब तक 03 आरोपियों को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

* आरोपियों द्वारा चोरी की गई संपत्ति – 16 नग बकरा, 15 नग बकरी, 06 नग पट्ठी कुल 37 नग कुल कीमती 77000 रुपए।

* आरोपियों से जप्त की गई संपत्ति – बकरे-बकरी को दुकान में काटने का औजार,तराजू ,बिक्री की गई रकम एवं वारदात में उपयोग किए गए मोटर साइकल जुमला कीमती 63000 रुपए।* प्रकरण के अन्य आरोपीगण फरार हैं जिनकी पतासाजी किया जा रहा है।

*पूर्व में गिरफ्तार आरोपी का नाम -*
01. हेमराज उर्फ हेमू उर्फ राहुल साहू पिता परस राम साहू उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम चिलहाटी धनुहार पारा स्कूल के पीछे हाल मुकाम चिंगराजपारा बजरंगबली मंदिर के पास थाना सरकंडा जिला बिलासपुर।
02. नजीर खान उर्फ मजीद खान पिता शहीद खान उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम चिलहाटी थाना सरकंडा जिला बिलासपुर।

*आज गिरफ्तार आरोपी का नाम-*
रहीस उर्फ टीर्रू उर्फ मुंडा खान पिता हामिद खान उम्र 25 साल निवासी चिल्हाटी धनुहार मोहल्ला थाना सरकंडा जिला बिलासपुर।

*घटना का विवरण* – थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 15.03.2026 को ग्राम सेवार एवं ग्राम सारधा में कुल 37 नग बकरी बकरा को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गाया है कि दोनों प्रकरण में पूर्व में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। उक्त प्रकरण में विवेचना दौरान चोरी के बकरी बकरा को खरीदकर कर दुकान में काटकर बिक्री करने वाले आरोपी रहीस उर्फ टीर्रू उर्फ मुंडा खान निवासी चिल्हाटी सरकंडा बिलासपुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो 10 नग बकरा बकरी को खरीद कर अपने दुकान में काटकर बेचना बताया। आरोपी के कब्जे से घटना में उपयोग किए मोटर साइकल एवं बकरा बकरी काटने औजार, तराजू,बिक्री की गई रकम जुमला कीमती 63000 रुपए को जप्त किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। प्रकरण के अन्य आरोपियों का पतासाजी किया जा रहा है।

About admin

Check Also

महिला स्व सहायता समूह बना आत्मनिर्भरता और सामूहिक सशक्तिकरण की मिसाल….

जेडी न्यूज विजन….. सफलता की कहानी *महिला स्व सहायता समूह बना आत्मनिर्भरता और सामूहिक सशक्तिकरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *