Breaking News

टीनशेड संग हवा में उड़ गए नन्‍हें मियां! हाथ और पैर में आई गंभीर चोट.. देखिए खौफनाक वीडियो

जेडी न्यूज़ विज़न….

बरेली:  : उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार शाम आई तेज आंधी ने ऐसा कहर बरपाया कि लोग दहशत में आ गए। तेज तूफान और धूलभरी हवाओं के बीच सड़क किनारे खड़े पेड़ ताश के पत्तों की तरह उखड़ते हुए नजर आए,वहीं एक युवक टीनशेड के साथ हवा में उड़ गया।

घटना का वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके हाथ-पैर टूट गए हैं। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मामला बमियाना विलेज का है, जो भमोरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पड़ता है। गांव में बुधवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी शुरू हो गई। इसी दौरान नन्हे मियां नाम का युवक एक बारातघर के पास मौजूद था। तेज हवा के चलते बारातघर का टीनशेड को पकड़ कर तूफान से बचने की कोशिश करने लगे।

इतने में तेज हवाओं के कारण टीन शेड जोर जोर से हिलने लगा। इससे पहले नन्हें मिया कुछ संभल पाते कि कुछ ही सेकंड में आंधी इतनी तेज हो गई कि पूरा टीनशेड जमीन से उखड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि टीनशेड के साथ नन्हे मियां भी हवा में कई फीट ऊपर उठ गए। वहां मौजूद लोग चीखने लगे और अफरा-तफरी मच गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज हवा टीनशेड को उड़ाकर ले जाती है और युवक भी उसके साथ हवा में लटकता नजर आता है। कुछ देर बाद टीनशेड नीचे गिर गया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से नन्हे मियां ऊंचाई से जमीन पर आ गिरे। गिरते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हाथ और पैर में आई गंभीर चोट

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत नन्‍हें मियां को संभाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, हादसे में उनके दोनों हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे देखकर हैरानी जता रहे हैं।गांव वाले फिल्‍मी दृश्‍य को लेकर कर रहे चर्चा

मौसम विभाग पहले ही कई जिलों में तेज हवाओं और खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी कर चुका था। ग्रामीणों का कहना है कि आंधी इतनी तेज थी कि कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे भी गिर गए। फिलहाल गांव में इस घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है और लोग इसे किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं मान रहे।

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन,सपा के खिलाफ जताया रोष…

जेडी न्यूज़ विज़न…. बलरामपुर: :  महोबा में सपा सांसद अजेन्द्र लोधी द्वारा नरेंद्र मोदी पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *